Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा में अचानक तैरता हुआ पत्थर देख कर ग्रामीण हैरान रह गए। उन्होंने पत्थर किनारे पर करके बांध दिया और पूजा करने लगे।
गाजीपुर में ददरी घाट पर गंगा में एक बड़ा पत्थर तैरते हुए पहुंचा। जो कौतूहल बना हुआ है। लोग आस्था से जोड़कर पत्थर की पूजा कर रहे हैं। पत्थर को लोग चमत्कारी बता रहे हैं।
विज्ञापन
महिला से लेकर पुरूष तक पत्थर की पूजा कर रहे हैं। पत्थर बहकर आगे न चला जाए, इसके कारण उसे रस्सी से बांधकर रखा गया है। यह पत्थर वाराणसी की तरफ से आता हुआ बताया जा रहा है, जो काफी वजन भी बताया जा रहा है।