फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गन्ने के जूस में मिलाया जहर, फिर पति-पत्नी समेत पांच लोगों ने पीया, जमीन विवाद को लेकर हो रहा था कलह

Mon, 24 Jun 2024 06:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन बंटवारे के कलह को लेकर पति- पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्यों ने जहर पी लिया। हालत गंभीर होने पर रिश्तेदारों व ग्रामीणों के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जबुरना गांव में सोमवार को पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर आए दिन हो रहे कलह से परेशान होकर एक ही परिवार के पति- पत्नी सहित पांच सदस्यों ने गन्ने के जूस में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया। हालत खराब होने पर रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की तबीयत ठीक है और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह (40), पत्नी शकुंतला (30), पुत्री अंजली (14), शिवांगी (05) और पुत्र जिगर (10) ने गन्ने के रस में विषाक्त पदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर बृजेश ने अपने रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आनन-फानन उपचार शुरू किया। फिलहाल पति- पत्नी और बच्चों की तबीयत ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता सरदार से लंबे समय से जमीन बंटवारे की मांग की जा रही है, लेकिन वह इस बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। साथ ही दो वर्ष से गांव के ही एक व्यक्ति ने पैसा ले लिया है, लेकिन मांगने पर उसके द्वारा आनाकानी की जा रही है। इससे आजीज आकर जहर खाने को विवश होना पड़ा। 
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी शंकुतला ने बताया कि पति तीन भाई हैं। इनके दोनों भाई अक्सर ही भूमि को लेकर विवाद करते हैं और ससुर से बंटवारे के लिए कहने पर अनसुना कर देते हैं। ऐसे में आजीज आकर पूरे परिवार के साथ ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें