फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पांच प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 332  

Tue, 30 Jun 2020 08:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में मंगलवार को पांच और प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले। सभी मरीज कासिमाबाद तहसील के रहने वाले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 332 हो गई। सभी को सहेड़ी के शम्मे गौसिया अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। अब सक्रिय मरीज 40 हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने इसकी पुष्टि की है। नए मरीजों में दो धरियापुर, दो कुतुबपुर तथा एक करमा गांव के हैं।

विज्ञापन


इनकी 26 जून को सैंपलिंग की गई थी। कुतुबपुर गांव में महिला को घर में, जबकि युवक को प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन किया गया था। धरियापुर की महिला और युवक मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से आए थे। तबीयत खराब होने के बाद इनकी सैंपलिंग की गई थी। करमा गांव का युवक भी बाहर से आया था। मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी बना हुआ है। अब तक कुल 289 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें