फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच सदस्यों को मिले 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक

विज्ञापन
शहर के महुआबाग स्थित बीएसए कार्यालय में कर्मियों को कन्यादान चेक प्रदान करती बीएसए उपासना रानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गाजीपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ओर से सामाजिक सहयोग के तहत पांच समर्पित सदस्यों को 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक वितरित किए गए। बीएसए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने सदस्यों को चेक प्रदान किए। टीएससीटी के जिला प्रवक्ता अभिषेक गौरव ने बताया कि चेक पाने वालों में रत्नेश कुमार पांडेय, अमरनाथ राम, मीना देवी, रामप्रीत कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं। प्रत्येक सदस्य को 51 हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विवेकानंद आर्य तथा सह-संस्थापक सुधेश पांडेय और संजीव रजक के विचारों से प्रेरित होकर टीम सामाजिक सहयोग के कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बीएसए उपासना रानी वर्मा ने टीएससीटी के प्रयासों की सराहना की और स्वयं सहयोग करके सीखने की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर लाभार्थी सदस्यों के साथ मंडल, जिला और ब्लॉक टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें