फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन जगह फॉल्ट से 22 घंटे अंधेरे में रहे 150 गांवों के पांच लाख लोग

विज्ञापन
हैदरगंज गांव के लाला का पुरा में मरम्मत कार्य करते हुए बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मरदह। मरदह विद्युत सब स्टेशन पर आई 33 हजार हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से सोमवार को करीब 22 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे 150 गांवों की लगभग 5 लाख की आबादी रात भर अंधेरे व उमस भरी गर्मी में डूबी रही।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि आंधी-पानी के कारण बढ़ुआ गोदाम स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे पेड़ की टहनी हाइटेंशन लाइन से टकरा गईं, इससे टेक्निकल फॉल्ट हो गया। मटेहू के भैंसही नदी के पास स्थित खंभे में भी तकनीकी खराबी आ गई। इससे सोमवार की दोपहर 1:55 बजे 33 हजार हाईवोल्टेज लाइन ब्रेकडाउन में चली गई, जो रात 8 बजे तक बाधित रही।
मेन सप्लाई रात 8:20 बजे आने के बाद फिर उसी वक्त पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में स्थित लाला का पुरा, हैदरगंज बस्ती के पास 33 हजार का केबल बॉक्स जल उठा। मंगलवार सुबह 8 बजे से कर्मियों ने मरम्मत की तो दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें