नंदगंज। थाना क्षेत्र के कान्हाडीह गांव में रविवार की देर रात पैसे को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया।
गांव निवासी कल्लू ने अशोक बिंद से पैसे उधार लिए थे। पैसा मांगने को लेकर दोनों में कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में कल्लू , अफजल, हदीस, अशोक, बबुआ घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।