फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच झोपड़ी जली

विज्ञापन
रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी के दलित बस्ती में लगी आग से जली झोपड़ी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय गांव के बहोरिक राय पट्टी की दलित बस्ती में शनिवार को आग लगने से पांच झोपड़ियां एवं कच्चे मकान जल गए। इस आग में झोपड़ी में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बहोरिक राय पट्टी में दोपहर अचानक प्यारेलाल राम की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बगल के बलराम, बिगेही, दुलिया की झोपड़ी में लग गई। आग की लपटें उठती देख बस्ती के लोग वहां पहुंचे। झोपड़ी में बंधे मवेशियों को किसी तरह खोल बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान एवं अनाज सब कुछ जल गया। अब परिवार के पास खाने को कुछ नहीं बचा है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें