फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल हमीद सेतु पर पांच घंटे जाम

Fri, 10 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अब्दुल हमीद सेतु पर पांच घंटे जाम
विज्ञापन
क्षेत्र के राष्ट्रीय  राजमार्ग -97/24 पर गंगा नदी पर  स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के बीचों बीच ब्रेड लदा  मैजिक पलट गयी। इसके चलते दोनों तरफ कई  किमी तक वाहनों की लंबी कतार  लग गई। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में  घंटों तड़पते रहे। शहर से एक मैजिक ब्रेड लेकर गहमर की तरफ जा  रही थी। वह जैसे ही हमीद सेतु के बीच पहुंची। अचानक  असंतुलित होकर पलट गई।  उसके पलटते ही दोनों तरफ की गाड़ियां रुक गई। जब तक लोग मैजिक को उठाते  वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम लगने से  लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो  गया।  लोग अपने रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों ,सरकारी कर्मचारी, स्कूल आने  जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को   बिहार अथवा जमानियां  सैयदराजा जाना था, वह लोगों को मोहम्दाबाद होते हुए  रामपुर रेवतीपुर के रास्ते जाना पड़ा। जाम करीब पांच घंटे तक रहा। लोगों को  आठ किमी की दूरी 30 किमी में तक तय करना पड़ा। जाम की जानकारी होते  ही शहर कोतवाली और सुहवल थाना की पुलिस पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद  जाम को समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें