फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भानुप्रताप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राजेश, विजय बने मंत्री

विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने भानुप्रताप सिंह। स्रोत- भाजपा
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन में गाजीपुर के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की ओर से घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर और डॉ. विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

भानुप्रताप सिंह को संगठन में लंबे अनुभव का लाभ मिला है। वह बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता प्रमुख समेत विभिन्न दायित्व संभाल चुके हैं।
अब उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह राजेश राजभर को भी संगठन में लंबे अनुभव के आधार पर क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। वह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न दायित्व संभाल चुके हैं। डॉ. विजय यादव किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ विधानसभा प्रभारी समेत कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने भानुप्रताप सिंह। स्रोत- भाजपा

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने भानुप्रताप सिंह। स्रोत- भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें