फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय मानस सम्मेलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। मानस परिषद देवकली के तत्वावधान में स्थानीय ब्रहमस्थल परिसर में 47वें पांच दिवसीय मानस सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को सुंदर कांड पाठ से हुई। 25 से 29 दिसंबर के बीच प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच आयोजित संगीतमय मानस प्रवचन में वक्ता के रुप में गया बिहार के पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी युवराज रामानुजाचार्य वेंकटेश प्रपन्नाचार्य महाराज भाग लेंगे। साथ ही परिसर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज शिविर आयोजित है। इसमें बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. शैलेंद्र की ओर से सभी रोगों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। मानस पाठ में प्रभुनाथ पांडेय, अर्जुन पांडेय, रामनरेश मौर्य, अवधेश, रणधीर मौर्य, अरविंद लाल श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार मौर्य, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें