फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीईओ ने कार्यभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरित होकर आए पांच खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है जबकि एक खंड शिक्षा अधिकारी अभी नहीं आए हैं। गैर जनपदों से जिले में स्थानांतरित हुए सात खंड शिक्षा अधिकारियों में से बृहस्पतिवार तक सिर्फ पांच ने कार्यभार ग्रहण किया है। शासन ने जिन खंड शिक्षा अधिकारियों का गैर जिलों में तबादला किया है उनमें सुदामा, राजेश यादव, धनपत यादव, जयराम, उदयराज मौर्या, मनोज कुमार ने संबंधित जगहों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बाहर से आने वालों में राममूर्ति यादव, महेंद्र कुमार, सीताराम सिंह यादव, सुनील कुमार, उदयचंद्र राय ने कार्यभार ग्रहण किया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अविनाशचंद्र राय ने बताया कि शासन की तरफ से सात खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला गैर जिलों में किया गया है। बाहर से आए जिन खंड शिक्षाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है उन्हें शीघ्र ही ब्लाक की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें