फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महना गांव में बवाल के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित कब्रिस्तान में पशु चराने को लेकर हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच नामजद को धर-दबोचा। साथ ही दो नाली बंदूक, आठ कारतूस, चार मिस हुई कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि गोली से घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कब्रिस्तान में पशु जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए गए थे। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष के बाद पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 15 लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से चुटहिल हुए थे। गोली से घायलों का वाराणसी में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के शाहजादा, शाहजहां, सौवाल और दूसरे पक्ष के जहागीर एवं जहीर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस टीम भी तैनात की गई है। साथ ही पुलिस लगातार चक्रमण कर गांव पर नजर रख रही है, जिससे ऐसी घटना पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें