फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे में मरी मिलीं मछलियां, साजिश का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़बाड़ीह गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार शाम बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। मछली पालक ने इसे साजिश करार देते हुए करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सिंहनाथ चुरावनपुर निवासी सच्चिदानंद कश्यप ने बताया कि उन्होंने एग्रीमेंट पर पोखरा लेकर उसमें मछली पालन किया था। उनका आरोप है कि पारिवारिक विवाद के कारण एक पक्ष उन्हें पोखरा खाली करने और मछलियां निकालने से रोक रहा था। सोमवार को भी उन्हें धमकी दी गई थी। मंगलवार को जब वह पोखरे पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मछलियां पानी में मृत अवस्था में तैरती मिलीं। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी और शादियाबाद थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें