फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले स्प्रे कर किया बेहोश फिर छह घरों से उड़ाए 50 हजार नकदी और गहने

विज्ञापन
रमदोपुर गांव में चोरी के बाद टूटी पड़ी आलमारी में बिखरे पड़े सामान। संवाद
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर, रामदोपुर और जगत मठिया गांव के छह घरों को मंगलवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। घरों में सो रहे लोगों पर स्प्रे का छिड़क कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने एक-एक कमरे को खंगाल डाला। छह घरों से चोर करीब 50 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये के गहने लेकर भाग गए। बुधवार सुबह लोगों को होश में आने पर घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के गहने और लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस चोरों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-रामदोपुर निवासी अमित यादव ने बताया कि रात करीब दो बजे चोर घर में घुस गए और उन्हें स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मनोज यादव ने बताया कि चोरों ने उन्हें बेहोश कर 20 हजार रुपये नकद व आभूषण चोरी कर लिए। आशा देवी ने बताया कि वह घर में सो रही थीं, तभी चोरों ने स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। सुबह होश आने पर चोरी की जानकारी हुई। इसी गांव के हीरा यादव ने भी नगदी व आभूषण चोरी होने की बात कही।
पुलिस विभाग में तैनात मूरत प्रजापति के घर में भी बक्से, अटैची और अलमारी खंगाली है। जगत मठिया निवासी रामधीरज सिंह यादव ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और पायल, मंगलसूत्र, मांगटीका समेत उनकी बेटी निर्जला यादव की शादी के लिए रखे गए आभूषण भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, राधे सिंह के घर के पीछे से घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर लॉकेट, कान के झुमके व अन्य आभूषण चुरा लिए। रविंद्र यादव ने बताया कि चोर छत पर चढ़कर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुसे और अंगूठी व चेन लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें