फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन की प्रथम पाठशाला स्काउट

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित माता जिउती आदर्श इंटर कालेज परिसर में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य लाभ संबंधी विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन विद्यालय के गाइड कैप्टन प्रियंका सिंह ने झंडारोहण के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अनुशासन ही स्काउट की प्रथम पाठशाला है। स्काउट के प्रशिक्षण से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कार से ही संसार को जीता जा सकता है। प्रथम दिन के प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं ने परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजय यादव ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के इस दिशा में प्रयासों की सराहना की। प्रशिक्षक रुपचंद यादव ने प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, स्काउटिंग गेम, मीनार बनाना, पीटी परेड, आत्मरक्षा के गुर, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के गुर बच्चों को सिखाया गया। जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव ने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्राचार्य व उनके सहयोगियों का स्वागत किया और कहा कि स्काउट से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। इस मौके पर जसबीर, अशोक, गुलाब राम, नागेश्वर सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें