फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले नौकरी पर रखा, फिर प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक रिकवरी कार्यालय में नौकरी के नाम पर किशोरी को रखकर दुष्कर्म करने का एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को महराजगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने पहले पीड़िता को नौकरी पर रखा, फिर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो वह फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

बहिरयाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां शहर में किराये का कमरा लेकर कई वर्षों से परिवार सहित रहती है। आरोप है कि सैदपुर थानाक्षेत्र के महुलिया गांव निवासी गौतम सिंह यादव जुलाई 2024 में आए। बोला कि वह बैंक का एजेंट है। उसकी ऑफिस है। जहां कंप्यूटर पर काम करने के लिए एक लड़की की आवश्यकता है। यदि उनकी बेटी कंप्यूटर जानती हो तो उसे ऑफिस भेज दीजिए। महीने का उसे 10 हजार दूंगा। पीड़िता की मां के मुताबिक बेटी को 23 जुलाई 2024 से ऑफिस में काम करने के लिए बुलाया। आरोप है कि काम होने की बात कहकर उसे छुट्टी के दिन भी बुलाते। धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर सितंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक अपने ऑफिस में ही कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बेटी को जब पता चला की गौतम शादीशुदा है, तब वह जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सैदपुर कोतवाली के महुलिया गांव निवासी आरोपी गौतम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें