फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का पुतला फूंका

Thu, 06 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के सकलेनाबाद चौराहा पर चाइनीज सामानों का पुतला जलाते जनता दल (यू) के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोककर चीन द्वारा पाकिस्तान का साथ देने से  नाराज जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के सकलेनाबाद  में नारेबाजी के बीच चाइना का पुतला फूंककर चीन निर्मित सामानों की खरीद न करने का संकल्प  लिया। आरोप लगाया गया कि चाइना शुरू से ही पाकिस्तानी आतंकवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी ने कहा कि जो भी देश पाकिस्तान का सहयोग करता है, वह भारत का दुश्मन है। चीन द्वारा पाकिस्तान की मदद करने से भारत की जनता दुखी और आक्रोशित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर चाइना भारत की खिलाफत कर रहा है तो हम लोगों को भी चीन को सबक सिखाना चाहिए। जनता चाइन निर्मित किसी सामान की खरीद न करे और न ही दूकानदार इन सामानों को बेचे।

इस वर्ष दीपावली में लोग चाइना झालर, दिया, लाइट का बहिष्कार कर मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन करें।  लोगों ने चाइना का पुतला के साथ चाइना झालर का दहन करते हुए चाइना के सामानों की खरीद न करने का संकल्प लिया।पुतला फूंकने वालों में अजय सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार पटवा, आंशू शर्मा, सुनील सिंह, सुनील अग्रहरि, अजय गुप्ता, जब्बार राईनी, पप्पू शर्मा, मनीष पटवा, अरुण गुप्ता, गुड्डू दुबे, मंटू गुप्ता, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें