फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन कमरों में मिला 5 लाख से अधिक का पटाखा, किरायेदार की तलाश; बाजार में खपाए जा चुके थे 40 फीसदी पटाखे

Fri, 06 Nov 2026 08:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

धरवार कला में पुलिस ने एक मकान के तीन कमरों से चार क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आशंका है कि कुल पटाखों का 40 फीसदी बाजार में खपाया जा चुका था। मामले में तीन लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस मकान के किरायेदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बरामद पटाखे की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए अवैध भंडारण का खेल चल रहा था। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक मकान के तीन कमरों से करीब चार क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए।

विज्ञापन


इनकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्रवाई से पहले ही भंडारण किए गए पटाखों में करीब 40 फीसदी बाजार में खपाए जा चुके थे। पुलिस को इस कारोबार में तीन लोगों की संलिप्तता की आशंका है। हालांकि, मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों कमरों को सील कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरवार कला गांव के पास एक मकान में दीपावली पर बिक्री के लिए लाखों रुपये के अवैध पटाखे रखे गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान के तीन कमरे खुलवाकर जांच की गई तो उनमें बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। सभी बॉक्स की गिनती कराई जा रही है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इनमें महंगे विस्फोटक पटाखे भी शामिल हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मकान मालिक सोनबरसा निवासी संदीप जायसवाल ने पूछताछ में बताया कि उसने सूकहा निवासी पीयूष वर्मा को कमरे किराये पर दिए थे। पुलिस पीयूष की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस कारोबार में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बरामद पटाखों को सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति पटाखों की दुकान नहीं लगाई जा सकेगी। कासिमाबाद क्षेत्र में सोनबरसा रामलीला मैदान और नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में ही अनुमति प्राप्त दुकानें लगेंगी। बिना अनुमति बिक्री या भंडारण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें