फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन गांवों में आग का कहर, 1800 गेहूं-अरहर की बोझ जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा गांव समेत तीन गांवों के सिवान में किसानों के खेतों में भूसा तैयार करने के लिए मौजूद गेहूं के अवशेष में आग लग गई थी। इससे अफरातफरी मच गई थी। आग से करीब 1800 गेहूं-अरहर की बोझ के साथ एक हजार बीघे में गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। सिवान में किसानों ने गेहूं फसल की कटाई कंबाइन मशीन से करवाने के बाद खेत में अपशिष्ट छोड़ रखा है। अपशिष्ट से भूसा बनवाने की तैयारियां किसानों की अधूरी रह गई। मंगलवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से छह घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया था। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं किसानों का कहना है कि करीब एक हजार बीघा में अवशेष जलने से अब पशु चारे का संकट उत्पन्न हो जाएगा। अभी गेहूं के डंठल से भूसा बना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें