गाजीपुर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर आग की घटना को देखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग तेज हो गई है। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सदर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें जन व व्यापारी सुरक्षा में सड़कों के किनारे से अतिक्रमण को हटाने के साथ ही नियमित मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक अनीस अहमद ने बताया कि, प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर जनपद में संचालित कोचिंग व शिक्षण संस्था, अस्पताल, होटल, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से सत्यापन कराने को कहा गया। सार्वजनिक स्थलों की पर हेल्पलाइन नंबर लगाने के साथ ही ऐसे स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी की भी व्यवस्था की जाए। इसपर सदर उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता और क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर ने प्रतिनिधिमंडल को जन व व्यापारी सुरक्षा को लेकर दिये सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आसिफ खान, अवधेश कुमार राय, सुनील साहू, कंचन रावत, अलका अग्रवाल, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।