कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित बंगाली मिठाई दूकान के सामने बोलेरो से उतरते समय लोडेड पिस्टल सड़क पर गिर गई। जिससे अपने आप फायर हो गया और गोली इंटर कालेज के प्रबंधक के पैर में जा लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।
कटयां लहंग गांव स्थित इंटर कालेज के प्रबंधक अजय सिंह अपनी बोलेरो लेकर थाने से कुछ दूरी पर गाजीपुर रोड पर उतरे। गाड़ी से उतरते समय उनकी लाइसेंसी पिस्टल सीट के पर्दे में फंस गई और सड़क पर गिर गई। पिस्टल गिरते ही फायर हो गया और गोली अजय सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे जा लगी। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अजय सिंह जिला मुख्यालय पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, अक्सर गांव आते-जाते रहते हैं। वह एक बार सुभासपा से गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।