फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िंगारी से लगी आग, उपकेंद्र में की तोड़फोड़

Thu, 30 Mar 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
अाग से जले घर
विज्ञापन
ादात थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। काफी प्रयास के बाद किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना से गुस्साएं लोगों ने शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र परिचालक ने दो नामजद सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


हरिदिया गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग द्वारा खेतों के पास ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। दिन में करीब सवा 11 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बिंदेश्वरी यादव के गेहूं के खेत में जाकर गिरी, जिससे आग लग गई। आग की लपटे उठता देख ग्रामीण शोर मचाते हुए खेत की तरफ दौड़ पड़े। काफी प्रयास के लोगों ने आग पर काबू पाया। जब तक लोगों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक दो बीघा बीघा फसल जलकर राख हो गई।

घटना से गुस्साएं ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए दौलतनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे कुर्सियों, मेज को तोड़ते हुए वहां मौजूद कागजातों को फाड़ डाला। ट्राली की रिले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामला में विद्युत उपकेंद्र के परिचालक अरविंद कुमार निराला ने दो नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। परिचालक ने बताया कि ट्राली का रिले क्षतिग्रस्त होने की वजह से बहरियाबाद और बरहट फीडर की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र परिचालक की तहरीर पर बिंदेश्वरी यादव और उनके भाई वीरेंद्र यादव सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के पशुहाट मेला के पास गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से छह किसानों की लगभग पांच बिघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पशु हाल मेला के पास दिलदारनगर गांव निवासी डा. एनएन तिवारी, देवेंदर तिवारी, अशोक  तिवारी, सुभाष तिवारी, प्रेमचंद तिवारी एवं बद्री नाथ तिवारी का खेत है।

खेत में गेहूं की फसल बोई गई थी, जो पककर तैयार थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा के बीच काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी किसानों की लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को हजारों रुपये की क्षति हुई। जानकारी होते ही लेखपाल संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें