फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किराने की दुकान में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
सैदपुर में शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में आग लगने से जला सामान।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के मालवीय नगर मुहल्ले में एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से बृहस्पतिवार की रात आग लगने से सामान जलकर नष्ट हो गया। गलियारे के बाहर रखी बाइक भी जल गई। पुल के एप्रोच मार्ग पर सब्जी मंडी से आगे सुंदरलाल जायसवाल का मकान है। जिसमे राकेश जायसवाल की किराने की दुकान है। वह रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। दूसरी ओर मकान मालिक सुंदर जायसवाल भी खाना खाकर परिवार के साथ ऊपर कमरे में सोने चले गए। रात करीब 11 बजे उन्हें प्लास्टिक आदि जलने की गंध महसूस हुई। नीचे उतर कर देखा तो गलियारे के पास रखी उनकी मोटरसाइकिल जल रही थी। उन्होंने नजर दौड़ाया तो मकान के नीचे किराने की दुकान से भी आग की लपटें दिखाई दीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। राकेश जायसवाल को भी फोन से सूचित किया गया। मुहल्ले वालों ने नगर पंचायत द्वारा मंगाए गए पानी के टैंकर और दमकल विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें