फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 12 झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में सात लोगों की 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। घटना में नगदी, घर-गृहस्थी का सामान, कपड़ा एवं महत्वपूर्ण कागजात सहित जानवरों का चारा जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि लाखों की क्षति हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।गांव निवासी उठनी देवी सहित अन्य लोग सिवान में काम करने गये थे। अचानक बस्ती से धुआं उठा और एक-एक कर सभी झोपडियों से आग की तेज लपटें उठने लगीं। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास में जुट गए। लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। खासी मशक्कतों के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से उठनी देवी, सुनील एवं मुनीब की एक-एक, रामकृत, रामनारायण, धनराज की दो-दो तथा मोहन की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने बताया कि करीब दस कुंतल खाद्यान्न, जानवरों का चारा, कपड़ा, बर्तन, चारपाई, पचास हजार नकदी आदि अन्य जरूरी सामान जल गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह, लेखपाल रामराज और विनीत सिंह मौके पर पहुंचे और क्षति का आकंलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें