फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
बरेसर के अंधौरा गांव में आग से जली रिहाइशी झोपड़ी को देखकर विलाप करती महिला एवं मौजूद ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के अंधौरा गांव में शनिवार को अर्जुन कुशवाहा की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की घटना में चार झोपड़ी, एक बाइक और घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अर्जुन अपने परिवार के साथ चना की कटाई कर रहे थे। झोपड़ी से धुआं निकलता देख शोर मचाते हुए परिजन पहुंचे तब तक गांव वाले भी पहुंच गए। ट्यूवबेल चालू करके अपने संसाधन से ग्रामीण आग बुझाने लगे। तब-तक सब कुछ नष्ट हो गया था। एक घंटा बाद दमकल की गाड़ी पहुंची तो आस-पास के पेड़ों में लगी आग को बुझाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें