फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर की दुकान सहित पांच झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
गहमर में शार्ट-सर्किट की वजह से लगी आग से हुई क्षति को देखते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात शार्ट-सर्किट से फर्नीचर की दुकान एवं पांच झोपड़ी में आग लग गई। घटना में 46 हजार की नगदी एवं लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिलदारनगर : स्थानीय गांव निवासी उपेंद्र शर्मा की रेलवे स्टेशन रोड के कुशवाहा पशु हाट के पास फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार की देर रात बिजली की चिंगारी से दुकान में आग लग गई। जिससे फर्नीचर का सामान जलने लगा। आग की लपटें और धुंए से आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखी पांच पलंग, तीन शृंगारदान, जेनरेटर, तीन सोफा एवं 30 हजार नगदी जलकर राख हो गए। सेवराई : गहमर गांव की दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात ऊपर से गुजरे एलटी तार में हुए शार्ट सर्किट से पांच झोपड़ियों में आग लग गई। जिससे एक बाइक सहित घर गृहस्थी का सारा सामान और नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गोरखराम का पुत्र अखिलेश कुमार रात में पढ़ाई कर रहा था। झोपड़ी के ऊपर से गुजर रहे एलटी तार में अचानक शार्ट सर्किट हुई और मड़ई में आग लग गई। दुखन राम की दो झोपड़ी, उसमें रखी दो चौकी, दरवाजा, साइकिल अनाज और नगदी जलकर राख हो गई। जबकि गोरख राम की तीन झोपड़ी समेत उसमें रखा बाइक, चार चौकी, दो पंखा, दो साइकिल, लैपटाप, अनाज और 16500 नगदी जलकर राख हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। हल्का लेखपाल को मौके पर रवाना किया गया है। रिपोर्ट आने बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें