फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग

विज्ञापन
जखनियां तहसील मुख्यालय पर एसडीआई बैंक के एटीएम में लगी आग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जखनिया। तहसील मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें एटीएम मशीन, आटोमेटिक पासबुक प्रिंटिंग मशीन, इनवर्टर और आठ बैटरी जलकर राख हो गई। संयोग रहा कि आग की लपटें बैंक के अंदरूनी हिस्से तक नहीं पहुंच सकीं, अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोगों ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया। बैंक शाखा के पास के एटीएम में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें शाखा परिसर के अंदर से निकली दिखाई दीं तो वहां भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शाखा प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव के साथ ही अग्निशमन व पुलिस विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग आस-पास के घरों में लगे सबमर्सेबुल चलाकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। मशक्कतों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शाखा प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग से एटीएम मशीन, ऑटोमेटिक पासबुक प्रिंटिंग मशीन, इनवर्टर, आठ बैटरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। हालांकि बैंक के महत्वपूर्ण कागज और दस्तावेज तक आग नहीं पहुंच सकी थी। सूचना पर अग्निशमन टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लोग आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें