फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर बंधवा मुहल्ले में रविवार की सुबह खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। परिजनों ने मुहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। शास्त्रीनगर निवासी रीता चौहान सुबह 10 बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव की वजह से आग लग गई। जब-तक वह उसे बुझाने का प्रयास करती आग विकराल हो गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी में टीवी, फ्रिज, बेड, सिलाई मशीन, कापी, किताब, अनाज, कपड़ा सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। रीता के पति नरेंद्र चौहान का पहले ही निधन हो चुका है। वह मजदूरी और सिलाई कर किसी तरह तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें