फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में पुलिस ने कई मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर 34 वाहनों का ई-चालान और बिना मास्क लगाए चार लोगों से जुर्माना वसूला और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने का निर्देश दिया। ब्लाक प्रमुख चुनाव के सकुशल संपन्न होने के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधियों की धर-पकड़ एवं अवैध रूप से मार्गों पर फर्राटा भर रहे वाहनों पर शिकंजा कसने का क्रम शुरु हो गया है। पुलिस ने सुहवल, ढढ़नी, मेदिनीपुर, कालूपुर, पटकनिया, गरुआ मकसूदपुर सहित थाना क्षेत्र के पड़ोसी सीमावर्ती जगहों साईंतबांध, मलसा और हमीद सेतु के अलावा आस-पास के बाजारों और कस्बों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 34 वाहनों का ई-चालान एवं बिना मास्क घूम रहे लोगों से चार हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से इन मार्गों पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गई तथा चालक दूसरे मार्गों से आवागमन करतेे दिखाई पड़े। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर खास नजर रखी जा रही है। अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग चलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें