फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आगि लागल, स्वारथ बा पग-पग जागल...

विज्ञापन
जंगीपुर स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित काव्य गोष्ठी में काव्य-पाठ करतीं भारत डायलॉग्स की संस्थाप
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर में सरस काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गीतकार हरिशंकर पांडेय ने भोजपुरी गीत रिश्तन में आगि लागल, स्वारथ बा पग-पग जागल ,साला-साली,साढ़ू बस प्रीति निभवइया राम सुनाकर वाहवाही लूटी। हंटर गाजीपुरी ने इस बुढ़ौती में मुहब्बत का मजा क्या आएगा,कुछ नजर आता नहीं चश्मा उतर जाने के बाद से श्रोताओं को खूब हंसाया। युवा गीतकार डाॅ.अक्षय पांडेय ने एक पल तू गीत जैसा मन बना ले, संग मेरे गुनगुना ले वक्त की खामोशियां छट जाएंगी सुनाया। कुमार नागेश ने ना मजहब कोई ना कोई कुनबा अपना,अमन की बात पे अपना ईमान रखते हैं पर खूब वाहवाही लूटी। बादशाह राही ने वो लोग कर रहे हैं शऊरो अदब की बात,शोहर बटोरते हैं जो किरदार बेच कर सुनाकर प्रशंसा अर्जित की। कामेश्वर द्विवेदी की कविता भेद मिटे मानव-मानव का समता का आधान चाहिए,खण्डित हो दीवार घृणा की दिव्य प्रेम का गान चाहिए प्रशंसित रही। वीर रसावतार दिनेशचंद्र शर्मा ने शहीदों के चिराग को गुलशन से नहीं बुझने देंगे, स्वतंत्रता की कश्ती को हरगिज डूबने नहीं देंगे प्रस्तुत कर श्रोताओं में जोश भर दिया। अमरनाथ तिवारी ‘’अमर’’, युवा व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव,कवि कन्हैया लाल ‘’मुक्त विचारक’’ एवं युवा कवि डॉ. शशांक शेखर पांडेय के काव्य-पाठ से श्रोता की वाहवाही बंटोरी। मुख्य अतिथि भारत डायलॉग,नई दिल्ली के संस्थापक विवेक सत्यमित्रम् व पूजा प्रियवंदा तथा विशिष्ट अतिथि लालजी गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता,शैलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता डाॅ. हरिश्चंद्र सिंह कुशवाहा एवं संचालन डाॅ.अक्षय पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें