फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई सीबीसी की जांच

विज्ञापन
सीएचसी कासिमाबाद में सीबीसी जांच मशीन में रक्त के नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट) जांच मशीन दोबारा चालू हो जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। करीब डेढ़ महीने से केमिकल के अभाव में सीबीसी जांच सेवा ठप थी,जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता था। मरीजों का कहना था कि बाहर जांच कराने पर 300 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। इससे मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा था। एलटी चंदन कुमार ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीसी जांच मशीन के लिए आवश्यक केमिकल उपलब्ध हो जाने के बाद मशीन को इंस्टॉल कर जांच कार्य शुरू कर दिया गया है। जांच कार्य के संचालन के लिए श्रीकांत कुमार की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। सीबीसी जांच शुरू होने से एनीमिया, संक्रमण सहित अन्य बीमारियों की समय पर जांच संभव हो सकेगी। अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अस्पताल परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें