फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झोपड़ी में लगी आग, बाइक और मोबाइल सहित अन्य सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा घर-गृहस्थी का सामान, बाइक और मोबाइल जलकर नष्ट हो गया। वहीं उसमें बंधी भैंस झुलस गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ताजपुर के मिश्रपुरा मौजे में पतिराम यादव के रिहायसी झोपड़ी में रात अचानक आग लग गई। जब धुआं निकलने लगा तो उसमें सोये पतिराम यादव की निंद खुली तो बाहर निकलकर शोर मचाने लगे शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने में लग गए। समरशेबुल चलाकर लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। फर्नीचर बनाने के लिए रखे लकड़ी, बाइक और मोबाइल, गेहूं, चावल और कपड़े-बिस्तर जल गए। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करने में जुट गए। इस संबंध में हलका लेखपाल रवि कुमार पंकज ने बताया की मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें