जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को बाहर निकाला और आग को बुझाया। झुलसे पति-पत्नी और मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।