फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिलाई की दुकान में लगी आग, कपड़े राख और मशीनें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह तिराहे पर सोमवार की रात सिलाई की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़ा और सिलाई की छह मशीनें जलकर राख हो गईं। पीड़ित ने पड़ोसी दुकानदार पर संदेह व्यक्त किया है। उतरांव निवासी अलिम अंसारी की लठ्ठूडीह तिराहे पर रामजी यादव की मकान के ऊपरी तल पर सिलाई की दुकान है। देर शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 10 बजे लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। आसपास जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित अलिम ने बताया कि आग से छह सिलाई मशीन, 88 सेट कपड़े, रजाई-गद्दे का 800 मीटर थान का कपड़ा जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को सुबह पड़ोसी दुकानदार से उनकी कहासुनी हुई थी। उस समय उसने देख लेने की धमकी दी थी। संदेह है कि उसने ही आग लगाई होगी। वहीं, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें