फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी जखनिया और खंड शिक्षा अधिकारी जमानिया का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने 27 अक्तूबर से अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह, सात और आठ के प्राप्त फार्मों की जानकारी ली। साथ ही नए मतदाताओं को जागरूक कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 25-26 नवंबर और दो-तीन सिदंबर को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने का काम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें