फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो भाइयों की दो दुकानों में लगी आग, सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल

विज्ञापन
दुल्लहपुर क्षेत्र के नायकडीह बाजार ​स्थित मिठाई व कपड़ा की दुकान में लगी आग की घटना के बाद के न
विज्ञापन
दुल्लहपुर। नायकडीह बाजार में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो भाइयों की संयुक्त कपड़ा और स्वीट्स की दुकान का करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार अखिलेश और आशीष जायसवाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे से पहले ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी, लेकिन दमकल रात एक बजे के बाद पहुंची। तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन

अखिलेश की मिठाई और आशीष की कपड़े की दुकान में रात करीब 10 बजे आग लगी थी। बाजारवासियों ने जनरेटर से सबमर्सेबल और टुल्लू पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आशीष ने बताया कि दुकान पर महिंद्रा एंड फाइनेंस कंपनी का करीब पांच लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत चुकाया जा चुका है। दोनों भाइयों ने कहा कि दुकान और पूंजी खत्म होने से परिवार के सामने रोजी-रोटी के साथ कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने लेखपाल और बहलोलपुर चौकी को लिखित सूचना देकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित सूचना मिली है और घर वालों ने बताया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को सूचित कर दिया गया है। नुकसान का आकलन करके जो भी आवश्यक होगा, आगे कार्रवाई की जाएगी।-अतुल कुमार, उपजिलाधिकारी,जखनियां।

सिखरी में चालक छुट्टी पर था। जिस वजह से गाजीपुर से फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी भेजी गई थी। दूरी होने के चलते कुछ विलंब हुआ।-संजय कुमार, प्रभारी सीएफओ, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें