अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर महाराजगंज उपकेंद्र के बबेड़ी और बुढ़नपुर में शुक्रवार को विजिलेंस एवं बिजली विभाग की टीम ने मार्निंग रेड की। सहायक अभियंता शेखर सिंह ने बताया कि बबेड़ी में नौ लोग बिना कनेक्शन लिए अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे थे। वहीं 10 लोगों को मीटर बाइपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया।
सभी लोगों के खिलाफ धारा 135 के तहत विजिलेंस थाना रौजा पर एफआईआर दर्ज कराई गई। नौ लोगों के ऊपर पूर्व में बकाए पर कटी केबिल बिना बिल का भुगतान किए बगैर अवैध तरीके से जोड़ने पर एफआईआर कराई गई। उन्होंने बताया कि बुढ़नपुर में सात लोगों को मीटर बाइपास करते हुए विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया।
वहीं सात लोगों को मीटर बाइपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें सभी के पर एफआईआर कराई गई। कहा कि दस हजार से ऊपर के बकाएदार तत्काल अपने बिल का भुगतान कर दें। जिसका कनेक्शन नहीं है वे लोग तत्काल अपना कनेक्शन करा लें। चेकिंग टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह, विजिलेंस जेई पंकज चौहान, अवर अभियंता नीरज सोनी आदि शामिल थे।