फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी के दरवाजे पर धान केंद्र देख एसडीएम की चढ़ी त्योरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल क्षेत्र में धान की फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर तैयार धान पहुंचने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है, लेकिन प्रशासन धान क्रय केंद्रों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी और तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने तरका अमरूपुर स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी अरुण कुमार राय के निजी दरवाजे पर धान क्रय केंद्र देखकर एसडीएम ने कड़ी आपत्ति करते हुए इसे शीघ्र ही पंचायत भवन पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि क्रय केंद्र पर डस्टर मशीन नहीं है।
इस पर केंद्र प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि एक से दो दिन में डस्टर मशीन आ जाएगी, धान क्रय केंद्र पर 1000 बोरे उपलब्ध हैं। लेकिन अभी क्रय केंद्र पर धान नहीं पहुंच रहा है। क्रय केंद्र पर उपस्थित कुछ किसानों ने बताया कि अभी कम से कम 15- 20 दिन धान तैयार होने में लगेंगे। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि धान भले ही चाहे जब आए, आप समय से केंद्र खोलें और कांटे, डस्टर ,नमी मापक यंत्र ,बोरे सहित अन्य सभी आवश्यक सामग्री क्रय केंद्र पर रखें। क्रय केंद्र निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राजेश राय, रामजी राय, बृजेश राय, कमलेश राय, संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें