फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील बोले, एफआईआर दर्ज हुई तो आंदोलन तय

Tue, 17 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि गलत तहरीर के आधार पर यदि अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की जाती है तो अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे। इससे पूर्व हुई सभा में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


 अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा एवं संचालन प्रभारी महासचिव मुन्ना लाल ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में इलाहाबाद कोर्ट में अधिवक्ता हत्याकांड में मांग पूरी न होने पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के गेट पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। अबरार अहमद खां, परमानंद चौधरी, राधेश्याम राय, चंद्रप्रकाश राय, अक्षयलाल गुप्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें