फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चावल के 12 लाख रुपये हड़पने में दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के नौकापुरा निवासी राइस मिल संचालक आशालता मिश्रा ने शनिवार को बिहार के मोतिहारी के दो लोगों पर 12 लाख रुपये चावल का भुगतान न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह महाराजगंज थाना के शेखपुर स्थित राइस मिल संचालक हैं। उनके यहां बिहार प्रांत के मोतिहारी जनपद के रुलही, दो नंबर चौक कालोनी निवासी अनिल साहनी फोरमैन के पर तैनात था। वह मोतिहारी के हुसैनी डंगराहा सरोतर निवासी प्रेम कुमार साहनी से मिलवाया और कहा प्रेम कुमार साहनी रिश्ते में साढ़ू लगता है। उसका साढ़ू डंगराहा एक कंस्ट्रक्शन का मालिक है।
वह चावल का क्रय- विक्रय करता है। फोरमैन अनिल साहनी की बातों पर विश्वास करके 28 अप्रैल 2025 को 300 क्विंटल चावल 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 12 लाख रुपये आपूर्ति कर दी गई। प्रेम कुमार साहनी ने पुराना चावल का भुगतान किए बिना पुन: 12 मई 2025 को चावल आपूर्ति का आर्डर दिया तो पीड़िता ने उससे पुराना भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर उसने 20 मई 2025 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित अवधि पर पैसा मांगने पर हीला-हवाली करने लगा। अनिल साहनी और प्रेम कुमार साहनी नौ माह तक टाल- मटौल करते रहे, लेकिन 12 लाख रुपये का भुगतान नहीं किए। 12 लाख रुपये का माल रूपये हड़प लिए।
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपी अनिल साहनी और प्रेम कुमार साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें