फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुहर्रम के जुलूस में तलवारबाजी करने वाले तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर तीन युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस और अखाड़े के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। उन्होंने बताया कि जांच में फिरोज, मोहम्मद आसिफ तथा मोहम्मद अरमान आलम निवासी पटखौलिया वार्ड नंबर-5, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, की पहचान हुई। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। धार्मिक जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें