शादियाबाद। थाना क्षेत्र के खड़वाडीह गांव निवासी चिंता देवी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के खड़वाडीह गांव निवासी चिंता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बीते आठ मई की शाम गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास गई थी। भूमि विवाद को लेकर आरोपी अभिमन्यु, अर्चना और अंजना ने अचानक आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारने- पीटने लगे, जिससे दांत टूट गया व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
गोशाला कमेटी के चुनाव में मतदान करने पहुंचे लोग। संवाद
गोशाला कमेटी के चुनाव में मतदान करने पहुंचे लोग। संवाद
गोशाला कमेटी के चुनाव में मतदान करने पहुंचे लोग। संवाद