फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टायर फटने से बोलेरो पलटी, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सनेहुआ चट्टी पर रविवार को टायर फटने तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। सनेहुआ गांव के प्रधान जितेंद्र सरोज ने बताया कि सुबह 6.30 बजे टायर फटने से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बोलेरो में रणवीरपुर निवासी योगेश, कृपा शंकर, देवेंद्र, आयुष और रिंकू उर्फ जसवंत खरवार सवार थे। बोलेरो में सवार सभी यात्री अरखपुर एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल रिंकू उर्फ जसवंत खरवार की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें