फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव में दुकान की मरम्मत के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि देवली निवासी रीता पटेल ने मंगलवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब एक बजे दुकान पर क्षतिग्रस्त करकट की मरम्मत के लिए साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों में विंदू पटेल, निर्जला पटेल, लल्लन पटेल, नितिश पटेल, निखिल और विवेक पटेल शामिल हैं। सभी ने मिलकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें