फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीआरडी जवान से मारपीट, बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडेय कटयां गांव निवासी पीआरडी जवान ने मंगलवार की देर शाम को गांव के रहने वाले की बाइक चालक के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराया है। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि पीड़ित पीआरडी जवान सुरेश सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि, वह समय बरेसर थाने पर तैनात हैं। ड्यूटी से लौटकर मंगलवार की शाम को गांव से घरेलू सामान लेने के लिए कासिमाबाद बाजार करने आया था। वापसी में गांव के देवेंद्र राजभर की बाइक पर बैठकर घर जा रहा था। रास्ते में देवेंद्र राजभर बीच सड़क उतारकर मारपीट की। पुलिस आरोपी बाइक चालक देवेंद्र राजभर केे खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें