गाजीपुर। कासिमाबाद विकासखंड के बरेसर क्षेत्र में खाद की दुकानों पर प्रशासन की जांच में स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध भौतिक स्टॉक में अंतर मिलने के बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई की।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार के अनुसार जांच के दौरान बरेसर स्थित मेसर्स कुशवाहा ब्रदर्स और मेसर्स अजय कुशवाहा खाद भंडार में पीओएस मशीन के स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। दोनों प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कृषि विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य उर्वरक विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा है। विभाग की ओर से खाद की बिक्री और स्टॉक पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है।