फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित करने पर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के बोरसिया-भागीपुर स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि बोरसिया के पास स्थित श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और होटल प्रबंधन इसके लिए स्थान उपलब्ध कराता है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय भी मौके पर पहुंचे। टीम ने होटल की तलाशी ली तो रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर और अंडरग्राउंड में बने कमरों के बिस्तर अस्त-व्यस्त मिले। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद होटल संचालक ने अपना नाम प्रदीप राय निवासी दोनपाह थाना भावरकोल बताया। पूछताछ के दौरान वह होटल का पंजीकरण पत्र नहीं दिखा सका। मौके पर मौजूद कर्मचारियों सुखंदर दास, नसीम खान और सहगीर अंसारी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें