फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध चार अस्पताल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। शासन द्वारा अवैध अस्पतालों के संचालन पर रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में चार अवैध अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कार्रवाई से झोलाछापों में अफरातफरी मची है। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एनके सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले चार अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएससी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. सरफराज आलम के नेतृत्व में एक जांच टीम बहादुरगंज स्थित यूनियन बैंक के पास बिना डिग्री के अस्पताल चलाने वाले इमदाद अहमद के साथ गांव सुरवत में सरफराज अहमद एवं विजय प्रकाश के साथ चावनपुर गनी में जितेंद्र यादव के अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध अस्पतालों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी ने अपना चिकित्सकीय प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया और न ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई वैज्ञानिक प्रपत्र दिखाया। पुलिस सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एनके सिंह की तहरीर पर उपरोक्त चारों अवैध चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस जांच टीम में ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएचएम दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें