फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खुदकुशी मामले में पांच व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गल्ला व्यापारी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने रुपये हड़पने, प्रताड़ित करने और उकसाने के आरोप में सोमवार को पांच व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ये कार्रवाई की है। पत्नी ने बताया कि खुदकुशी के पहले पति ने वीडियो बनाकर पांच व्यापारियों का नाम बताते हुए उक्त आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि रजदेपुर देहाती निवासी मनोरमा श्रीवास्तव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उनके पति आशीष श्रीवास्तव अनाज के व्यापार संबंधित कारोबार करते थे। कई व्यापारियों से उनका लेन-देन होता रहता था। पीड़िता ने बताया कि पति काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। पूछने पर वह बताते थे कि कई व्यापारियों के पास काफी रुपये फंसा है। मांगने पर कहते थे कि तुम मर जाओ या कुछ भी करो रुपये नहीं देेंगे। आरोप लगाया कि पांच व्यापारियों के यहां 35.72 लाख रुपये बकाया है, वहीं दूसरे व्यापारियों को पैसा भी देना है।
पति को इन लोगों ने इतना परेशान और प्रताड़ित किया कि उन्होंने बीते चार नवंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से बदहवास होकर बेहोश हो गई। रिश्तेदारों एवं परिवार वालों ने किसी तरह संभाला। 12 नवंबर को जब थोड़ा ठीक हुई तो पति का मोबाइल देखा।
विज्ञापन

पति ने आत्महत्या करने के पहले वीडियो बनाया था। वीडियो में आत्महत्या के पीछे पांच व्यापारियों का नाम लिया गया था। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शंकर राईस मिल, राजेश कुशवाहा, चंदन भारती, अशोक अग्रवाल और आशुतोष केसरवानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें