बिरनो। थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी आशीष कुमार पांडेय ने पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही शनिवार की देर शाम पत्नी सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बनवारीपुर गांव निवासी आशीष कुमार पांडेय ने तहरीर दी है कि 11 जून 2023 को उसका विवाह कासिमाबाद कोतवाली के राजापुरकला निवासी वसुंधरा पांडेय से हुई थी। करीब एक महीना ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई। मायके जाने के बाद किसी को बिना बताए गाजीपुर शहर में किराये के मकान में रहने लगी। कई बार विदाई कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नी वसुंधरा पांडेय नहीं आई। यही नहीं उसने आठ मार्च 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई। वह साथ नहीं रहती और न ही छोड़ रही है। प्रताड़ित करती है। एक दिन अचानक पत्नी को एक युवक के साथ बाइक घूमते देखा, वहां के स्थानीय लोगों की मदद से रोका और पूछताछ की तो पत्नी गाली देने लगी। इसकी सूचना डॉयल 112 नंबर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की मदद से पत्नी के किराये के कमरे पर पहुुंचा तो वहां पहले से एक युवक था। युवक मोबाइल से फोन करके जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वसुंधरा पांडेय और नोनहरा थाना के चकथाहां पारा निवासी दिलीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।